शिवराज ने छिपे जमातियों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

शिवराज ने छिपे जमातियों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश से निजामुद्दीन मरकज में गए हुए सभी नागरिकों और विदेश से आकर मस्जिदों में छिपे लोगों से कहा है कि वे अगर कहीं छिपे हुए हैं तो 24 घंटे के अंदर खुद प्रशासन को इस बात की जानकारी दे दें। शिवराज ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा न करने पर देश और प्रदेश की सुरक्षा संकट में डालने के आरोप में उन पर प्रशासन द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शिवराज ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि प्रदेश से निजामुद्दीन मरकज में गए हुए सभी नागरिकों और विदेश से आकर मस्जिदों में छिपे हुए व्यक्तियों की पहचान कर सबको प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन कर दिया है। दरअसल प्रशासन मैं मध्यप्रदेश में भी ऐसे बहुत सारे जमातियो को चिन्हित किया है जो बिना सूचना के मध्यप्रदेश में रह रहे थे और इंदौर और भोपाल में कोरोना संक्रमण की बड़ी वजह यही जमाती हैं। अब शिवराज सिंह चौहान ने इनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews