इन 9 जगहों पर खेला जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीसीसीआई ने भारत में होने वाले टी-20वर्ल्ड कप 2021 की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को बीसीसीआइ के शीर्ष परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में दो अहम बातों पर चर्चा हुई। पहली ये कि अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के दौरान किन शहरों में मैच का आयोजन होगा। इसके साथ ही इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भी इस विश्व कप का हिस्सा होगी।

यह भी पढ़ें… प्रशासन की टीम को देखते ही गिराया दुकान का शटर, तीन ग्राहकों को किया बंद, दुकान सील

बता दें कि शुक्रवार को हुई बीसीसीआई की बैठक में ये फैसला लिया गया कि टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हैदराबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके साथ ही वर्ल्ड कप के दौरान होने वाले मैच दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, धर्मशाला, चेन्नई, बेंगलुरू, लखनऊ और कोलकाता में खेले जाएंगे। इन सभी जगहों पर मैच की तैयारी हेतु निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, कोरोना को देखते हुए टी20 वर्ल्डकप पर आखिरी फैसला अभी लिया जाना बाकी है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि बोर्ड ने कहा है कि अक्टूबर-नवम्बर में कोरोना की स्थिति के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमे तैयारियां पूरी रखनी चाहिए।

यह भी पढे़ं… नियम के विरुद्ध किए कई तबादले, 5 आईएफएस अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी

इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम की हिस्सेदारी को लेकर रास्ता साफ हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनावों के चलते कोई भी द्विपक्षीय क्रिकेट मैच काफी लंबे समय से नहीं खेला गया है। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा दिए जाने को लेकर आश्वासन मांगा था। अब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के वीजा संबंधी मुद्दों को सुलझा लिया गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews