कोरोना से जिंदगी की जंग हारे MP के ये दिग्गज कांग्रेस नेता, पार्टी में शोक लहर

District-Congress-President-Sukhlal-parmar-Independent-nomination-khargone-loksabha-election

भोपाल/उज्जैन।
मध्यप्रदेश (madhypradesh) के उज्जैन(ujjain) से बड़ी खबर मिल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (congress leader) कोरोना(corona) से जंग हार गए है। देर रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर वर्मा (Senior Congress leader Gaurishankar Verma) का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।वर्मा के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई हैं। कई दिग्गजों ने उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की हैं।

मालीपुरा में रहने वाले 82 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने शुक्रवार देर रात देवास के अस्पताल में दम तोड़ा दिया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा वो शुगर सहित कई बीमारियों से ग्रस्त थे। यहीं कारण है कि उनकी रिकवरी नहीं हो पा रहीं थी। जिसके बाद उन्हें देवास के अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।

पूर्व मंत्री ने जताया शोक

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि  उज्जैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर वर्मा जी का कोरोना महामारी से निधन हो गया हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।।

700 के पार आंकडा
शुक्रवार को आई रिपोर्ट के बाद अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 719 पर पहुंच गया है। इनमें से 62 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 558 ठीक भी हुए हैं। सक्रिय मरीज 99 हैं। इनमें से भी 68 में लक्षण नहीं। वही प्रदेश में आंकड़ा 9 हजार के पार पहुंच गया है और मरने वालों की संख्या 400 के करीब पहुंच गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews