अयोध्या पहुंचने के बाद उमा भारती की तबियत बिगड़ी, कहा ‘मुझे क्षमा करें’

Uma

Uma Bharti reached Ayodhya, health deteriorated : उमा भारती की तबियत ठीक नहीं हैं। वे अयोध्या पहुंच चुकी हैं और यात्रा व ठंड के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया है। इसकी जानकारी खुद उन्होने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होने कहा कि वो अभी अयोध्या में हैं लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण फिलहाल किसी से मिलने की स्थिति में नहीं हैं।

अयोध्या पहुंचीं उमा भारती, तबियत बिगड़ी 

बीजेपी नेता ने एक्स पर लिखा है कि “भोपाल से 17 तारीख को चली और 18 की सुबह लखनऊ में उतरते ही जोर से बुखार आया। लखनऊ बहुत ठंडा है, इसीलिए 18 से लेकर 19 की शाम तक लखनऊ में ही रही, किसी से मिली नहीं। फिर मन नहीं मानता था इसीलिए इस स्थिति में अयोध्या आ गई। यहां बहुत ठंड है इसीलिए बुखार की स्थिति में भी दवाई खाने से परिवर्तन नहीं हो रहा, ठीक होने की स्थिति तक में किसी से मुलाकात नहीं कर सकती। सभी लोग मुझे क्षमा करें। ऐसी कड़ाके की ठंड में भी असंख्य महान आत्माएं, साधु संत, नर नारी अयोध्या में विचरण कर रहे हैं, सरकार की तरफ से व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रखी गई है लेकिन लोग तो राम भक्ति के आनंद में डूबे हुए हैं सब तरफ से सीताराम सीताराम या राम धुन ही सुनाई दे रही है। लगातार 500 साल तक चले किसी अभियान का ऐसा अद्भुत, गौरवपूर्ण एवं आनंदपूर्ण समारोप सृष्टि में कभी नहीं हुआ होगा। इन 500 सालों में शुरू से अभी तक जिनका भी योगदान रहा उनका भूरी भूरी नमन।”

कहा ‘सब राम भक्ति में डूबे हुए हैं’

अयोध्या से उमा भारती का पुराना नाता रहा है और अब जब राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो उनका वहां पहुंचना अपेक्षित ही था। लेकिन इस यात्रा के दौरान कड़ाके की ठंड ने उनका स्वास्थय खराब कर दिया है। हालांकि इस दौरान भी वे राम मंदिर को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होने बताया है कि यहां सभी लोग राम भक्ति में डूबे हुए हैं। उमा भारती सहित सभी श्रद्धालु अब बेसब्री से 22 जनवरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिस दिन रामलला गर्भगृह में प्रतिष्ठित होंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews