भारत जोड़ो यात्रा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों पर बवाल, कांग्रेस ने बताई बीजेपी की साजिश

भारत जोड़ो यात्रा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों पर बवाल, कांग्रेस ने बताई बीजेपी की साजिश

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगने का वीडियो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जारी किया है। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए राहुल गांधी से इसके लिए माफी मांगने की बात कही है। इधर कांग्रेस ने इसे बीजेपी की साजिश बताते हुए कहा है कि ये उन्हें बदनाम करने का प्रयास है और वो इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने जारी किया वीडियो

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में शुक्रवार को तीसरा दिन है। शुक्रवार को वे खरगोन जिले की सड़कें नाप रहे हैं। इसी दौरान एक वीडियो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जारी किया है जिसमें राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते सुनाई दे रहे हैं। वीडी शर्मा ने से बेहद शर्मनाक बताते हुए लिखा है कि इस तरह सरेआम नारे लगने से कांग्रेस की भारत तोड़ने की मानसिकता एक बार फिर उजागर हो गई है। बार-बार यह साबित हो रहा है कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। राहुल गांधी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के राष्ट्रीय आईटी सेल के इंचार्ज ने भी इस पर ट्वीट किया है।अमित मालवीय ने लिखा है”राहुल गांधी की भारत “जोड़ो” यात्रा में शामिल होने के लिए ऋचा चड्ढा के सार्वजनिक आवेदन के बाद, खरगोन में “पाकिस्तान जिंदाबाद” (वीडियो के अंत में सुनें) के नारे लगे। कांग्रेस सांसद ने वीडियो पोस्ट किया और बाद में गड़बड़ी सामने आने के बाद इसे हटा दिया।”

कांग्रेस ने बताई बीजेपी की साजिश

इधर राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है। उन्होने ट्वीट करते हुए कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाई बीजेपी इस तरह की कुत्सित हरकतें कर रही है। इसे उन्होने मॉर्फ वीडियो बताते हुए कहा है कि वो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘भारत तोड़ो की जनक कुत्सित भाजपाई विचारधारा राहुल गांधी जी की BJY यात्रा से घबराई!कूटरचित वीडियो का इस्तेमाल कर इसे बदनाम करने का कुप्रयास किया! BJP मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे हीन हथकंडे हमारे अडिग उद्देश्यों को हिला नहीं पाएंगे।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews