
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में महावैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। अब तक प्रदेश में 44% से अधिक लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है और कोरोना टेस्टिंग भी लगातार जारी है।
सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “आज हमारे मध्यप्रदेश ने कोविड 19 टीकाकरण के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है। आज न सिर्फ देश में सर्वाधिक 10.34 लाख लोगों को टीका लगाया गया, बल्कि आज दिनांक तक राज्य में 3 करोड़ से अधिक पात्र नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है। मध्यप्रदेश में महावैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। प्रचुर मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। धन्यवाद मोदी जी!”
मध्यप्रदेश में #MPVaccinationMahaAbhiyan लगातार जारी है। प्रचुर मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। धन्यवाद मोदी जी!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 28, 2021
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

