सिंधिया के लिए ये क्या कह गई बीएसपी विधायक रामबाई, एमपी में सरकार बनाने का भी किया दावा

सिंधिया के लिए ये क्या कह गई बीएसपी विधायक रामबाई, एमपी में सरकार बनाने का भी किया दावा

Big statement of BSP MLA Ram Bai regarding Scindia : बीएसपी ने आज सिंधिया के गढ़ ग्वालियर से चुनावी हुंकार भरी है, कार्यक्रम में शामिल होने आईं बसपा की पथरिया से विधायक राम बाई के दावा किया कि इस बार मध्य प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनेगी, उन्होंने सिंधिया के गढ़ के सवाल पर कटाक्ष किया, विधायक राम बाई ने कहा कि जनता इस बार सबको सबक सिखाने वाली है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियां राजनीतिक दल कर रहे हैं, इस बार बहुजन समाज पार्टी भी पूरी ताकत के साथ मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर बीएसपी ने ग्वालियर में आज  एक बड़ा कार्यक्रम कर ग्वालियर चम्बल संभाग में अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया।

कार्यक्रम में शामिल होने आईं बसपा की पथरिया (दमोह) विधायक रामबाई ने दावा किया कि इस बार बीएसपी सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनकी मदद के बिना मध्य प्रदेश में सरकार नहीं बनेगी इतनी सीटें उनकी पार्टी के पास होंगी।

बीएसपी विधायक रामबाई बोली –  काये के सिंधिया

ग्वालियर में सिंधिया का गढ़ और अंचल में उनकी ताकत के सवाल पर रामबाई ने कहा कि काये के सिंधिया, यहाँ क्या सिंधिया की यहाँ जड़े गड़ी है।जनता जब करवट लेती है तो अच्छे-अच्छे को पटखनी दे देती है और यही हाल ज्योतिरादित्य सिंधिया का हो चुका है। क्या वे चुनाव हारे नहीं हैं।

बीएसपी है कांग्रेस और भाजपा के लिए चुनौती 

विधायक रामबाई के कहा कि इस बार ग्वालियर चम्बल संभाग की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों को सबक सिखाने वाली है , विधायक रमाबाई ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के लिए बीजेपी और कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है बल्कि दोनों पार्टियों के लिए हमारी पार्टी अबकी बार चुनौती रहेगी।

बीएसपी में पैसे देकर टिकट देने के सवाल पर रामबाई ने कहा कि ये काम तो भाजपा और कांग्रेस करती है, मैं प्रमाण हूँ मुझसे टिकट के बदले एक रुपया नहीं लिया गया।  दूसरी पार्टियों से ऑफर के सवाल पर राम बाई ने कहा कि मुझे आज भी ऑफर आते है लेकिन मुझे अपनी पार्टी और बहन जी (मायावती) से मतलब है।

[dgv_vimeo_video id=”808287994″]

[dgv_vimeo_video id=”808288167″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews