कहां हैं कमलनाथ-नकुलनाथ ? वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा के लाल शहीद विकास पहाड़े को श्रद्धांजलि देने न पहुंचने पर दोनों नेताओं से किया सवाल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कमलनाथ को लेकर अब सर्च वारंट जारी हो रहा है कि वो आख़िर हैं कहां। छिंदवाड़ा की जनता के लिए बड़ी बड़ी बातें करने वाले नेता आख़िर किसी को नज़र क्यों नहीं आ रहे हैं। न तो वो चुनाव में दिख रहे हैं न ही वीर सपूत के अंतिम समय में उन्हें श्रद्धांजलि देने तक पहुँचे। अब कांग्रेस जनता के सामने एक्सपोज़ हो गई है।
VD Sharma

VD Sharma attacked Congress : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकियों में कायराना हमले में छिंदवाड़ा की माटी के लाल विक्की पहाड़े जी के शहीद होने की दुःखद घटना से मन व्यथित है। भाजपा परिवार की ओर से वीरआत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर अमर शहीद को श्रद्धांजलि देने छिदवाड़ा पहुँचे लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि वहाँ की जनता को वोटबैंक समझने वाले कमलनाथ और नकुलनाथ के पास अमर शहीद को श्रद्धांजलि देने का समय तक नहीं है। 

वीडी शर्मा ने कमलनाथ की ग़ैर मौजूदगी पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि ‘मैं जम्मू कश्मीर के मध्यप्रदेश धरती के सपूत छिंदवाड़ा के लाल जम्मू कश्मीर की धरती पर शहीद हुए हैं, इस मातृभूमि के लिए शहीद हुए विक्की पहाड़े को भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं। हम लोग उनके परिवार के साथ खड़े हैं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छिंदवाड़ा गए और मध्य प्रदेश के वीर सपूत को श्रद्धा के सुमन अर्पित किया है। लेकिन दुर्भाग्य है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जो छिंदवाड़ा के लिए जाने क्या क्या वादें नहीं करते..वो और उनके बेटे नकुलनाथ दोनों गायब हैं। वो श्रद्धांजलि देने तक के लिए नहीं पहुंचे..उनके लिए सर्च वारंट जारी हो रहे हैं कहां है ये लोग। कहां हैं कमलनाथ जी..चुनाव में भी ढूढ रहे हैं लोग। वो देश में हैं या विदेश में हैं किसी को नहीं पता। ये हालात बन गए हैं कांग्रेस के नेता देश के वीर सपूत के शहीद होने पर भी उनके घर नहीं पहुँचे। जबकि पीएम मोदी, सीएम यादव से लेकर बीजेपी का पूरा नेतृत्व उस शहीद के साथ खड़ा है। हमारे प्रधानमंत्री तो वीर जवानों के साथ सीमा पर जाकर दिवाली भी मनाते हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के लोग मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह और करप्शननाथ कमलनाथ सर्जिकल स्ट्राइक पर का भी प्रूफ मांगते हैं। अब जनता के सामने कांग्रेस एकदम एक्सपोज़ हो गई है।’

कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला, जनता से की ये अपील

उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस के ख़िलाफ़ देशभर में बने माहौल से खिसियाए कांग्रेसी अब महिला नेत्रियों के साथ दुर्व्यवहार पर उतर आये हैं। पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा बहन इमरती देवी के ख़िलाफ़ अभद्र बयान के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही राधिका खेड़ा जी के ख़िलाफ़ कांग्रेस नेताओं ने दुर्व्यवहार किया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश की जनता को जवाब दें कि उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा महिला नेत्रियों के साथ इस अभद्र व्यवहार पर क्या उनकी सहमति है?’ इसी के साथ उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर कल तीसरे चरण का मतदान होना है। सभी मतदाता भाई बहनों से मेरी अपील है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए मतदान अवश्य करें।

[dgv_vimeo_video id=”943187934″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews