स्पेन में मंकीपॉक्स से हुए मौत के बाद भारत में आई खुशखबरी, पहली बार ठीक हुआ संक्रमित मरीज, जानें

स्पेन में मंकीपॉक्स से हुए मौत के बाद भारत में आई खुशखबरी, पहली बार ठीक हुआ संक्रमित मरीज, जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मंकीपॉक्स (Monkeypox) ने पूरी दुनिया में खौफ का माहौल बना दिया है। इसी बीच भारत में एक राहत की खबर सामने आई है। पहली बार देश में मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति वायरस से रिकवर हो चुका है, उसकी टेस्ट नेगेटिव आ चुकी है। केरल के स्वास्थ मंत्री विना जॉर्ज ने यह जानकारी देते हुए कहा की भारत का पहला मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज ठीक हो चुका है, रोगी का ईलाज केरल में चल रहा था।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव, आज इन शहरों में पेट्रोल हुआ महंगा, जानें ईंधन के नए रेट

मंत्री के मुताबिक यह देश का पहला मंकीपॉक्स मरीज था, जिसकी टेस्ट नेगेटिव आ चुकी है। सभी निर्देशों का पालन करते हुए 72 घंटे के अंतराल में व्यक्ति की दो बार जांच करवाई गई और दोनों ही टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। उन्होनें यह भी कहा की व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ है। साथ ही उसके त्वचा के धब्बे पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।

बता दें की 14 जुलाई 2022 को केरल के कोल्लम में देश का पहला मरीज मिला था, जिससे देश में डर का माहौल बन गया था। इस मामले के बाद देश के अन्य भागों में भी मंकीपॉक्स के मामले देखे गए। अब भारत का पहला मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति ठीक हो चुका है। व्यक्ति को स्वस्थ होने में कुल 16 दिनों का समय लगा।

यह भी पढ़े… Android यूजर्स सावधान! ये 17 Apps खाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट, यहाँ देखें लिस्ट

स्पेन में हुई मंकीपॉक्स से पहली मौत

वहीं शुक्रवार को मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की जान चली गई। स्पेनी मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक यह देश का पहला मंकीपॉक्स से मौत का मामला है। स्पेन में अब तक 120 लोगों को अबतक हॉस्पिटल में ऐड्मिट करवाया जा चुका है। वहीं स्पेन में अबतक 4,298 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। आंकड़ों से मुताबिक 35,00 संक्रमित पुरुष पाए गए, जिन्होंने अन्य पुरुषों के संबंध बनाए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews