प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) से मात्र 40 रुपए महीने से भी कम में मिलता है 2 लाख का इंश्योरेंस, इसके बारें में और अधिक जानें

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) से मात्र 40 रुपए महीने से भी कम में मिलता है 2 लाख का इंश्योरेंस, इसके बारें में और अधिक जानें

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: साथ ही यदि किसी लाभार्थी की किसी बीमारी या दुर्घटना के कारण मौत हो जाती है, तो उसके लाभार्थी या परिवार या फिर नॉमिनी को 2 लाख रुपए का आर्थिक सहारा सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। हालांकि इसके लिए लाभार्थी को प्रीमियम के रूप में 436 रुपए देने होंगे। आपको बता दें की PMJJBY एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जिसमें पॉलिसीधारक को समय पूरा होने पर ही लाभ मिलता है। इसका लाभ लेने के लिए आवेदक को 18 से 50 साल के बीच होना चाहिए।

प्रीमियम और कवर पीरियड:

प्रति वर्ष 436 रुपए का प्रीमियम देना होता है, जिससे प्रति माह 40 रुपए से भी कम में 2 लाख का इंश्योरेंस मिलता है। जानकारी के अनुसार इसका कवर पीरियड 1 जून से 31 मई तक होता है और इसमें रिस्क कवर स्कीम में इनरोलमेंट करवाने के 45 दिन बाद से ही मिलता है।

इंश्योरेंस क्लेम कैसे होता है?

जब भी किसी लाभार्थी की मौत होती है, तो नॉमिनी को इंश्योरेंस कंपनी या बैंक में जाकर क्लेम करना होता है। इसके लिए डेथ सर्टिफिकेट जमा करना होता है और क्लेम करने के 30 दिनों के अंदर रिस्क कवर स्कीम में इनरोलमेंट करवाने के बाद पैसा मिलता है।

कैसे ले इसका लाभ?

PMJJBY स्कीम LIC के साथ ही दूसरी प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के जरिए भी लागू है, और व्यक्ति इसका लाभ प्राप्त करने के लिए अपने बैंक से संपर्क कर सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews