इंदौर में IPS अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, एक हेड कांस्टेबल भी संक्रमित

इंदौर में IPS अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, एक हेड कांस्टेबल भी संक्रमित

इंदौर| मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है| अधिकारियों को भी वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है| कई आईएएस, और स्वस्थ्य विभाग के अधिकारी अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं| अब इंदौर में एक आईपीएस अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| इसके अलावा एक हेड कांस्टेबल भी पॉजिटिव मिले हैं| इससे पहले एक टीआई भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनका इलाज जारी है|

पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है| पुलिस मुख्यालय ने सभी आईपीएस अधिकारियों को संभल कर काम करने और कोरोना संक्रमण के दौरान बचाव के लिए बनाए प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।
इंदौर में 213 कोरोना पॉजिटिव
इंदौर में अब तक 213 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है वही कोरोना से जंग में 21 लोग अपनी जान गंवा चुके है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी 13 लोगो की हालत गम्भीर बनी हुई है वही 161 लोगो की स्थिति, स्थिर बताई जा रही है। इंदौर के अलावा अब तक उज्जैन के 6, खरगोन के 12, बड़वानी के 12 और उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी के 1 व्यक्ति की रिपोर्ट, कोरोना पॉजिटिव बताई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews