इंदौर में श्वान टहलाने के विवाद में 2 हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 घायल

murder in indore

Indore Crime News: इंदौर में इन दिनों एक के बाद एक घटनाओं का दौर देखने को मिल रहा है। लगातार दूसरी रात शहर में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, जिससे सनसनी फैल गई है। ये मामला कृष्णबाग इलाके का बताया जा रहा है, जहां पर श्वान टहलाने के विवाद में कुछ लोगों पर पड़ोसी ने गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक फायरिंग के चलते दो युवकों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हुए हैं।

गार्ड ने बरसाई गोलियां

फायरिंग की यह घटना कृष्णबाग के सेक्टर बी में रात 10:30 बजे हुई। यहां रहने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड ने अपने पालतू श्वान को टहलने के लिए रोड पर छोड़ा था। श्वान काट ना ले इस डर से पास में ही रहने वाले व्यक्ति ने पत्थर फेंक कर उसे भगाना चाहा।

आरोपित को यह बात अच्छी नहीं लगी और वह अपने घर में रखी हुई लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग की चपेट में 8 लोग आ गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। जहां दो युवकों की मौत हो गई है और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

श्वान, फिर इंसान की लड़ाई

पुलिस द्वारा इस मामले में जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक पहले बैंक के गार्ड और पड़ोसी के श्वान की आपस में लड़ाई हुई थी। इस बात पर दोनों पड़ोसियों में कहासुनी हो गई जो हाथापाई तक पहुंच गई और फिर आरोपित ने बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और बंदूक जब्त कर ली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews