रिश्वत मांग रहे एनसीबी के 2 आरक्षक हिरासत में, जिम संचालक को कर रहे थे ब्लैकमेल

रिश्वत मांग रहे एनसीबी के 2 आरक्षक हिरासत में, जिम संचालक को कर रहे थे ब्लैकमेल

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर में शनिवार को नारकोटिक्स ब्यूरो के दो आरक्षकों को विजयनगर पुलिस ने रिश्वत मांगने के आरोप में  हिरासत में लिया है। नारकोटिक्स ब्यूरो के दो आरक्षकों ने जिम संचालक को ड्रग्स मामले में फंसाने के एवज में तीन लाख रुपये की मांग की थी।

बता दें कि इंदौर में जहां पुलिस प्रशासन लगातार ड्रग्स और नशे के काले कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इसकी आड़ में नारकोटिक्स ब्यूरो के दो जवान जिम संचालको को फंसाने के एवज में 3 लाख रुपये की मांग करने लगे। हालांकि ये बात और है कि दोनों जवानों को रुपये मांगना भारी पड़ गया है।

दरअसल, जिम संचालक ने दोनों आरक्षकों के खिलाफ विजय नगर थाने पर शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद जिम संचालक प्रतीक शर्मा की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने दोनों आरक्षक को हिरासत में लिया है पूरे मामले की पुलिस तफ्तीश शुरू कर दी है। जिम संचालक ने बताया कि शनिवार सुबह दो लोग नारकोटिक्स विभाग के जवान बोलकर उनके पास आए थे और बोले कि तुम्हारा नाम नशे के कारोबार में लिप्त है अगर बचना चाहते हो तो 3 लाख रुपये देने पड़ेंगे। जिसके बाद जिम संचालक ने विजय नगर पुलिस को इसकी शिकायत की और मौके पर पहुंची पुलिस में दोनों जवानों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews