ढाबे पर हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्त में, सीसीटीवी में हुए कैद

ढाबे पर हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्त में, सीसीटीवी में हुए कैद

इंदौर, आकाश धोलपुरे

शहर में 4 और 5 अगस्त की दरमियानी रात के समय इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर एक कर्मचारी से मामूली बात के विवाद को लेकर करीब चार लोगों ने इतनी जमकर पिटाई की थी कि ढाबा कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुट गई थी और आज पुलिस ने हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। जबकि हरियाणा निवासी एक आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। बता दे कि दो दिन पहले मामूली विवाद में ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी को करीब 4 लोगों ने पीट पीट कर मार डाला था। वही आज लसूड़िया पुलिस ने चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के मुताबिक इंदौर बायपास रोड़ पर देर रात मांगलिया डिपो के चार कर्मचारी खाना खाने गए थे। रात 12 बजे के बाद ढाबे पर मौजूद कर्मचारी ने पहले तो उन्हें खाना न होने के चलते मना कर दिया। इसके बाद जब खाना बनाकर दिया गया तो बिल के 600 रुपये चुकाने की बात आई तब खाना खा रहे कर्मचारियों ने ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी रविन्द्र को 200 रुपए दिए और कहा कि उन्हें खाना पसंद नही आया इसलिए वो पूरा बिल नही चुकाएंगे।

इसके बाद हुई बहस में चारो कर्मचारी एक साथ रविंद्र पर टूट पड़े और किसी ने डंडे से तो किसी सीमेंट के गमले से उस पर हमला बोल दिया और उसे पीट-पीट कर मार डाला। खाना न देने और बिल की बात पर गुस्साए युवकों ने रविन्द्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया जिसके बाद रविन्द्र को उसके साथी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने रविन्द्र को मृत घोषित कर दिया था।

मृतक रविंद्र उर्फ गोलू मूलतः भिंड का रहने वाला था। पुलिस द्वारा जारी जांच मे पता चला है कि ढाबे पर लगे सीसीटीवी में हत्या की पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरु कर दी थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हालांकि हरियाणा का रहने वाला एक आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना लसूड़िया के उपनिरीक्षक असरफ अली अंसारी ने बताया कि हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और फरार चौथे आरोपी की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews