
INDORE NEWS : इंदौर नगर पालिका निगम द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 51 लाख पेड़ लगाने के संकल्प रथ का नगरीय विकास एवं आवास मंत्री, कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्पमित्र भार्गव द्वारा शुभारंभ किया गया।
[dgv_vimeo_video id=”968963427″]
करेंगे हर नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित
प्रभारी, शहरी गरीबी उपशमन विभाग मनीष शर्मा मामा की माने-तो कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है। “माँ” के नाम एक पेड़ अभियान के तहत, हर नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण
कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं बल्कि हमारे जीवन में शुद्ध हवा और स्वच्छता लाते हैं। इस पहल से न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाने में सहायक सिद्ध होगी।”
एक महत्वपूर्ण कदम
महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा, “यह अभियान हमारे शहर को और भी सुंदर और हरा-भरा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अभियान में भाग लें और अपने आसपास के क्षेत्रों में पेड़ लगाएं। इस अवसर पर वार्ड 64 के पार्षद एवं शहरी गरीबी उपशमन विभाग के प्रभारी, मनीष शर्मा मामा जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उनके द्वारा बनाया गया गान रथ में बजाया जाएगा जिसमे नागरिकों को इस संकल्प में जुड़ने का आह्वान किया।
