
Indore News : अंडमान में रहने वाली 50 वर्षीय महिला इंदौर घूमने आई, जहां वो चोरी की घटना का शिकार हो गई। इस बात की जानकारी उन्हें इंदौर एयरपोर्ट पर जाकर पता चला। जब उसने अपना सामान देखा तो उसके बैग में रखे लाखों के जेवर गायब हो गए थे। हालांकि, महिला उस वक्त कुछ नहीं कर पाई क्योंकि उसे वापस से अंडमान जाना था लेकिन महिला द्वारा अंडमान में जाने के बाद इंदौर पुलिस से सहायता मांगी गई और मध्य प्रदेश के eFIR Portal पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से सोने के जेवर भी जब्त किए गए है। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
DCP ने दी जानकारी
क्राइम ब्रांच के DCP निमिष अग्रवाल ने बताया कि एक माह पूर्व अंडमान से इंदौर घूमने आई 50 वर्षीय महिला के साथ इंदौर के रहने वाले एक ऑटो चालक ने धोखाधड़ी कर उसके जेवर चोरी कर लिए थे, जहां फरियादी को चोरी की जानकारी लगी तो महिला ने इंदौर पुलिस से ईमेल के माध्यम से सहायता मांगी, जहां पुलिस द्वारा उसे ई- एफ.आई.आर करने को कहा गया। वहीं, महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने ऑटो चालक समीर खान पिता यूनुस खान निवासी नेहरू नगर नागज़िरी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में हुआ ये खुलासा
पुलिस की पूछताछ में फरियादी ने बताया कि कुछ समय पहले वह फेसबुक के माध्यम से समीर खान से उसकी दोस्ती हुई। जिसके बाद समीर ने उसे कहा कि यदि वह इंदौर और उज्जैन घूमने आना चाहती है तो आ जाए। वह इंदौर के सभी पर्यटक स्थल उसे घूमा देगा। जिसकी बात पर वह इंदौर आई। जिसके बाद समीर इंदौर एयरपोर्ट से उसे उज्जैन लेकर गया और सभी मंदिरों में घूमने के बाद इंदौर की 56 दुकान पर लेकर आया, जहां उसने बैग में रखे दो लाख का सोना चोरी कर लिया।
[dgv_vimeo_video id=”870266138″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

