इंदौर में मणिपुर हिंसा को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, उठी आरोपियों को फांसी देने की मांग

इंदौर में मणिपुर हिंसा को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, उठी आरोपियों को फांसी देने की मांग

Indore News : मणिपुर में चल रही हिंसा के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने छात्र संगठन को रोकने की पूरी कोशिश की। तभी छात्र, नेता और पुलिसकर्मी के बीच गुत्थम-गुथ्थी हो गई।

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

बता दें कि महिलाओं पर हुए अत्याचार और मणिपुर में चल रही हिंसा को लेकर विरोध अब इंदौर में भी देखने को मिल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बैनर तले छात्र संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी पर कई आरोप लगाएं और हुई हिंसा के पीछे मणिपुर के मुख्यमंत्री को जिम्मेदार मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। वहीं, संगठन के जिला अध्यक्ष रजत पटेल ने मणिपुर हिंसा में शामिल आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात की।

[dgv_vimeo_video id=”847929846″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews