MadhyPradesh: शिव ‘राज’ में कांग्रेसियों के सामने घुटनों पर प्रशासन

MadhyPradesh: शिव ‘राज’ में कांग्रेसियों के सामने घुटनों पर प्रशासन

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता (Former MLA Sudarshan Gupta) के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक और नेताओं(Congress MLAs and Leaders) को मनाने आज शनिवार को एसडीएम राकेश शर्मा और सीएसपी डीके तिवारी (SDM Rakesh Sharma and CSP DK Tiwari)  राजबाड़ा पहुंचे है। पुलिस अधिकारियों द्वारा हाथ जोड़कर कांग्रेसियों से धरना खत्म करने की मांग की जा रही है। लेकिन कांग्रेसी मनाने को तैयार नही है और कलेक्टर को मौके पर बुलाने पर अडे हुए है वही सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ धारा बढ़ाने की मांग कर रहे है।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।हैरानी की बात तो ये है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है बावजूद इसके प्रशासन को घुटनों पर बैठकर कांग्रेस नेताओं को मनाना पड़ रहा है।

दरअसल, शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) के जन्मदिन का जन्मदिन था।इसी मौके पर शहर के कमला नेहरू नगर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 (Assembly Constituency Number-1 in Kamla Nehru Nagar) में पूर्व बीजेपी विधायक सुदर्शन गुप्ता ने गरीबों को राशन बांटने का कार्यक्रम रखा।देखते ही देखते इस कार्यक्रम में इतनी भीड़ जुटी कि सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ गईं। हालात ये हो गए कि भीड बेकाबू हो गई और राशन लूटने में जुट गई। इस दौरान ना किसी ने मास्क पहन रखा था और ना ही ग्लब्ज। हैरानी की बात ये है कि नेहरु नगर हॉटस्पाट है और अबतक यहां कई कोरोना मरीज मिल चुके है वही इंदौर में मरीजों का आंकड़ा 4 हजार के पार हो गया बावजूद इसके जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा ना सिर्फ नादानी की गई बल्कि बड़ी अनदेखी भी की गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।इसके बाद कांग्रेस ने इसका विरोध जताया और पूर्व विधायक पर एफआईआर की मांग की। हालांकि मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन कांग्रेस धारा बढाने पर अडी हुई है और धरने दे रही है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि के लिए अब धरने दे रहे है जो आज शनिवार सुबह भी जारी रहा।इसके बाद पुलिस प्रशासन नेताओं को मनाने पहुंचा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews