
Indore News: इंदौर शहर में रविवार की रात इलाके में रहने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, हत्याकांड में पुलिस द्वारा मंगलवार रात को गोली मारने वाले आरोपियों को एक गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन परिजन इतने डरे हुए हैं कि अब अपने घर को बेचने की बात कह रहे हैं। वहीं, बदमाशों से पूरे परिवार को जान का खतरा भी बताया जा रहा है। इससे परिवार में जो खौफ है, वह अब साफ दिखाई दे रहा है। खौफ के कारण परिवार वाले अपने घर को बेचकर दूसरे शहर जाने की बात कह रहे हैं।
ये है पूरा मामला
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह विवाद आरिफ खिलजी की बेटी से शादी करने को लेकर उपजा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को लगभग आठ महीने पहले आरिफ खिलजी ने परिजनों को यह धमकी दी थी कि उनकी बेटी के साथ मृतक के भाई मुजस्सीर द्वारा भाग कर शादी कर ली गई थी। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने रविवार को मोइन को सुपारी देकर मरवा डाला।
परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
परिजनों का यह आरोप था कि लगभग 8 महीने से वह थाने में यह आवेदन दे रहे थे कि उनके परिवार को आरिफ मंसूरी द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में कोई भी एक्शन नहीं लिया, जिसका खामियाजा यह हुआ कि रविवार को मोइन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
[dgv_vimeo_video id=”946558977″]
पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ
इस पुरे मामले में डीसीपी विनोद मीणा ने बताया की पीड़ित परिवार ने जो 8 महीने पूर्व आवदेन दिया था, उस आवेदन में किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया गया था। फ़िर भी आज़ाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इसके अलावा डीसीपी ने कहा कि पीड़ित परिवार को किसी से डरने कि जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। इस पूरे प्रकरण में सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही कहा कि साजिश रचने वाले आरिफ खिलजी को भी जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”946559372″]
[dgv_vimeo_video id=”946557555″]
[dgv_vimeo_video id=”946558678″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
