अमित शाह के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस, मध्य प्रदेश के सभी शहरों में मंगलवार को प्रदर्शन की घोषणा, जीतू पटवारी बोले BJP को रावण जैसा अहंकार

जीतू पटवारी ने कहा कि बाबा साहब का अपमान इस देश के संविधान का अपमान है लोकतंत्र का अपमान है, आरक्षण का अपमान है उन्होंने कहा कि जैसे रावण को अमर होने का अहंकार हो गया था वैसा भाजपा को सत्ता का अहंकार हो गया है।
Jitu Patwari Indore

Jitu Patwari said BJP arrogance like Ravan : गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का गुस्सा बरक़रार है मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बाबा साहब भीव राव अंबेडकर के अपमान को देश प्रदेश का अपमान बताया है और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज इस मुद्दे पर इंदौर में विरोध जताया और पदयात्रा की,  जीतू पटवारी ने ऐलान किया कि बाबा साहब के अपमान के विरोध में कांग्रेस कल मध्य प्रदेश के हर शहर में विरोध प्रदर्शन करेगी। 

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की विरासत पर दिए गए भाषण का कुछ सेकण्ड का हिस्सा देश में सियासी तूफान मचाये हुए हुए है कांग्रेस और उसके गठबंधन के लोगों इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है अब देश में इस बात की होड़ लगी हुई है कि कौन बाबा साहब का सच्चा अनुयायी है, कांग्रेस भाजपा के अलावा इसमें आम आदमी पार्टी भी कूद गई है। 

जीतू पटवारी ने इंदौर में निकाली पदयात्रा 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस इस मुद्दे पर मुखर होकर विरोध दर्ज करा रही है, पदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज इंदौर में इस मुद्दे पर विरोध जताया उन्होंने पदयात्रा की और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की, जीतू पटवारी ने इंदौर कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले पर भी आक्रोश जताया और कहा कि कांग्रेस कार्यालय पर हमला इंदौर के पंगु पुलिस प्रशासन का प्रमाण है! भाजपा में शामिल गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई नहीं होना, अपराधियों के भाजपा में शामिल होने का सबूत है।

BJP को रावण जैसा सत्ता का अहंकार 

मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि बाबा साहब का अपमान इस देश के संविधान का अपमान है लोकतंत्र का अपमान है, आरक्षण का अपमान है उन्होंने कहा कि जैसे रावण को अमर होने का अहंकार हो गया था वैसा भाजपा को सत्ता का अहंकार हो गया है, अमित शाह ने बाबा साहब का अपमान किया उसपर भाजपा को खेद जताना था, अमित शाह का इस्तीफा लेना था या फिर अमित शाह को देश से माफ़ी मांगनी थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस   

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, कल मंगलवार को मध्य प्रदेश के हर शहर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी, पदयात्रा निकलेगी और अमित शाह से इस्तीफा मांगेगी और संविधान की रक्षा की शपथ लेगी। उन्होंने कहा कल पूरे प्रदेश में एक नारा गूंजेगा “बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”…

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews