Indore News : आदिवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गुस्साए परिजनों ने किया थाने पर पथराव, पुलिस ने किए हवाई फायर, छोड़े आंसू गैस के गोले

Indore News : आदिवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गुस्साए परिजनों ने किया थाने पर पथराव, पुलिस ने किए हवाई फायर, छोड़े आंसू गैस के गोले

Indore Stone pelting at Police station News : इंदौर के महू में पुलिस और लोगों की भीड़ के बीच का मामला तब बिगड़ गया जब समझाइश दे रहे पुलिस वालों पर लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और जिसके चलते थाना प्रभारी सहित कई पुलिस वाले घायल हो गए। लोगों की भीड़ को काबू करने के मकसद से पुलिस ने भी भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया। मामला हाथ से निकलता देख पुलिस द्वारा कई हवाई फायर भी किए गए। इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोलों का भी सहारा लेना पड़ा।

यह है पूरी घटना

मामला है इंदौर के महू के बडगोंदा थाना क्षेत्र का जहां एक आदिवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने युवती की लाश को लेकर चक्का जाम कर दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि युवती की हत्या की गई है। हत्या करने वाले दबंग लोग है जो युवती को काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे जिसके चलते युवती की मौत हुई है। चूंकि वो लोग दबंग हैं इसलिए पुलिस उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही है। इतना ही नहीं युवती की बुआ का कहना है कि उनकी भतीजी का गैंगरेप हुआ है और ऐसा करने वाले पाटीदार समाज के युवक हैं। लेकिन पुलिस हमारी रिपोर्ट नहीं लिख रही है।रिपोर्ट न लिखने और सुनवाई न होने के कारण परिजन और वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

[dgv_vimeo_video id=”808427082″]

इलाके में तनाव का माहौल, 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

वहीं पुलिस का कहना है कि युवती की मौत करंट लगने की वजह से हुई है। हमने परिजनों को काफी समय तक बात समझाने की कोशिश की लेकिन वह चौकी के सामने चक्का जाम कर बैठ गए और बाद में चौकी पर पथराव शुरू कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है जिसके चलते प्रशासन द्वारा बडगोंदा थाना क्षेत्र में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews