महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण! RJ सुभी बनी इंदौर ट्रेफिक पुलिस की ब्रांड एंबेसडर

महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण! RJ सुभी बनी इंदौर ट्रेफिक पुलिस की ब्रांड एंबेसडर

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। अन्तराष्ट्रिय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश की महिलाओं को एक प्रेरणा मिली है, जो उन्हें उन क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का काम करेगा, जिसमें काम करने से आज भी महिलायें हिचकिचाती हैं। हाल ही में सुभी जैन को इंदौर ट्रैफिक पुलिस का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। पेशे से सुभी  जैन एक RJ है और रेडियो मिर्ची में काम करती है। साथ ही साथ वह “माटी वाला” नाम की एक कंपनी भी चलाती है जिसमें गार्डनिंग के लिए गार्डेनर को उपल्ब्ध करवाया जाता है। यह काफी चौंकाने वाली बात है कि RJ को इंदौर ट्रैफिक पुलिस का ब्रांड अंबेसडर कैसे बनाया जा सकता है?

यह भी पढ़े… NWDA Recruitment: युवाओं को मिल रहा है सरकारी नौकरी का अवसर, 1 लाख से ज्यादा होगा वेतन

तो हम बता दे की, सुभी ने 3 साल पहले ट्रैफिक व्यवस्था का काम शुरू किया था, जब वह सिंबोसिस इंस्टीट्यूट पुणे की एक छात्रा थी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक सुभी काफी लंबे समय से ट्रैफिक व्यवस्था को संचालित करने का काम कर रही हैं। बता दें कि सुभी जैन ट्रैफिक मैनेजमेंट के काम से ही काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई, वह अलग-अलग तरीकों से इंदौर की सड़कों पर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने करती हुई दिखती है और अब उन्हें इंदौर ट्रैफिक पुलिस का ब्रांड अंबेसडर बना दिया गया है।

यह भी पढ़े…. VIDEO: MP कर्मचारियों का DA 31% होने के बाद सामने आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

एडिशनल डीसीपी, ट्रैफिक पुलिस अनिल पाटीदार का कहना है कि सुभी के भाग लेने से कई  छात्रों ने भी ट्रैफिक मैनेजमेंट में अपनी भागीदारी देना शुरू किया और यह काफी सकारात्मक बदलाव है। न्यूज एजेंसी ANI से खास बातचीत के दौरान सुभी जैन ने कहा कि वह साल 2019 से ही ट्रैफिक संचालित ट्रैफिक व्यवस्था करने का काम कर रही है, उन्होंने केवल 20 दिन ही यह काम किया, जो उनके जीवन का सबसे सुखद पल था। पिछले ढेर सालों से वह इंदौर में रह रही है और हमेशा ट्रैफिक व्यवस्था में जुटे रहना पसंद करती हैं और वह अब तक सप्ताह में 5 दिन 2 घंटे के लिए यह काम करती हैं।  उनके इस कदम से वह अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करना चाहती है, जो अब तक अपने घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews