अच्छी पहल: सेंट्रल जेल में हुआ गौ शाला का भूमि पूजन, जेल अधीक्षक बोलीं ‘बंदी करेंगे गाय की सेवा जागरूक होगा सेवा का भाव’

Indore News

Indore News: इंदौर सेंट्रल जेल परिसर में खाली पड़ी जगह पर जेल अधीक्षक अलका सोनकर की पहल पर दिवाकर जैन समाज ने गौशाला के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जेल के समस्त आधिकारी और दिवाकर जैन मुनि समाज के पदाधिकारी और ऋषिमुनि भी उपस्थित रहे।

गौशाला में गाय की सेवा करने से मिलेगी आत्मीय शांति

जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि जब से वे इंदौर केंद्रीय जेल पर पदस्थ हुई तब से निरंतर प्रयासरत थी कि इंदौर केंद्रीय जेल मे भी एक गौशाला का निर्माण किया जाय। इसके लिए उन्होने दिवाकर जैन मुनि समाज के मुनिश्री कमल मुनि जी से आव्हान किया था। उन्होंने गौशाला के लिए मिलने वाली सहयोग की बात को लेकर कहा कि कमल मुनि जी आज इस भूमि पूजन में खुद पधारे हैं। इस नेक काम में सहयोग देने वाले अन्य लोग भी यहां आए हैं। इस गौशाला में जब बंदी गाय की सेवा करेंगे तो उनको आत्मीय शांति मिलेगी। आचरण में सुधार और बंदियों में सेवा भाव जागेगा।

गौशाला में रहेंगी सभी सुविधाएं

जैन समाज की तरफ से गौशाला की नीव रखने आए सज्जन ने बताया कि इसके अलावा भी और कई जगह गौशालाओं का निर्माण किया गया है। सेंट्रल जेल में बनने वाली गौशाला गायों के रहने की जगह के साथ-साथ सभी सुविधाओं से संपन्न होगी।

[dgv_vimeo_video id=”880517838″]

[dgv_vimeo_video id=”880518108″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews