बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बीजेपी का हल्लाबोल..कैलाश ने दी चेतावनी

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बीजेपी का हल्लाबोल..कैलाश ने दी चेतावनी

इंदौर| बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने इंदौर में बड़ा प्रदर्शन किया| बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चेतावनी देते हुए कहा अभी यह शांतिपूर्ण आंदोलन है, शहर की कानून व्यवस्था अगर इसी तरह रही तो भाजपा के कार्यकर्ता हाथ में सामान लेकर आएंगे और कानून व्यवस्था को ठीक करेंगे और पुलिस को भी ठीक करेंगे| अगर हालात नहीं सुधरते तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा| रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में बढ़ते अपराधों को लेकर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया और राज्य की कमलनाथ सरकार पर हल्ला बोला. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल हुए|

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा अफ़सोस की बात है कि पुलिस सो रही है और गुंडे जाग रहे हैं| जब पुलिस कुछ नहीं कर रही तो लोगों ने चौकीदार रख लिए, लेकिन अब तो उन्हें भी हाइजेक कर लिया जा रहा है| विजयवर्गीय ने शहर की एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र पर तंज कसते हुए कहा, “सुना है, शहर की एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र गाना बहुत अच्छा गाती हैं| गाना गाना बुरी बात नहीं है मैडम, अच्छा है. आप गाना गाइए, मैं भी गाना गाता हूं लेकिन कम से कम जहां मौका आए वहां बजाइए भी, गाना गाने से किसी का विरोध नहीं है और गाना गाने वाला व्यक्ति बड़ा संवेदनशील होता है| लेकिन जहां बजाने का काम सरकार और जनता ने आपको दिया है, वहां बजाइए भी. अगर आप नहीं बजाएंगी तो गुंडे सरेआम घूमेंगे| 

विजयवर्गीय ने आरोप लगाते हुए कहा इस सरकार में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है, ट्रांसफर भी होता है तो पैसे देकर होता है. जितने भी थानेदार इंदौर आए हैं, वे सब पैसा जमा कराकर आए हैं| बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जनता चैन से नहीं रह पाएगी तो हम पुलिस प्रशासन को भी चैन से नहीं बैठने देंगे| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews