Indore News: शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, युवती ने दर्ज कराई शिकायत

indore police

Indore News: इंदौर जिले की विजयनगर पुलिस थाने में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जहां एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शादी का झांसा देकर लिव-इन में रह रहे उसके प्रेमी ने कई बार दुष्कर्म किया है। वहीं पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट चुकी है।

तलाश में जुटी पुलिस

दरअसल, विजयनगर थाना पुलिस में एक युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस को ज्योति ने बताया कि वह रीवा की रहने वाली है और उसे रीवा के ही एक युवक से प्रेम हो गया था, जिसके बाद वह उसके साथ इंदौर आ गई। इस दौरान युवक ने किराए का मकान लेकर युवती को कई दिनों तक अपने साथ रखा और शादी का झांसा देते हुए कई बार दुष्कर्म किया। वहीं युवती द्वारा जब शादी का प्रस्ताव रखा गया तो युवक उसे लगातार टालता रहा और कुछ दिन बाद युवती को छोड़कर वह भाग गया। फिलहाल, पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”932850413″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews