Indore News: ब्राह्मणों ने सरकार से की छात्रवृति की मांग, सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Indore News: ब्राह्मणों ने सरकार से की छात्रवृति की मांग, सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Indore News : इंदौर में आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण युवा परिषद ने सरकार से कमजोर वर्ग के ब्राम्हण परिवारों के बच्चों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इसको लेकर समाज लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। जिसमें लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे “सबका साथ-सबका विकास” गरीब ब्राह्मणों की अपेक्षा के कारण पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। यदि इस मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो सर्व ब्राह्मण युवा परिषद संपूर्ण मध्यप्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ब्राहमण समाज के गरीब बच्चों को भी छात्रवृति उपल्ब्ध करवाई जाए। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा सभी के लिए योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन गरीब ब्राह्मण परिवारों को उसका लाभ नहीं मिल पाता। इसको लेकर समाज लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया, जिसमें लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे “सबका साथ-सबका विकास” गरीब ब्राह्मणों की अपेक्षा के कारण पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

वहीं, ज्ञापन में सर्व ब्राह्मण युवा परिषद ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए ब्राह्मण समाज के ही सक्षम लोगों से धनराशि एकत्रित कर सहयोग कर रही है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। बच्चे के भविष्य के लिए शासन के सहयोग की आवश्यकता है। इसलिए इस ज्ञापन के माध्यम से सरकार से आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को एसटी एससी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के समान ही छात्रवृत्ति प्रदान करने का आग्रह किया है।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews