इंदौर में व्यापारी को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम से मिली धमकी, जाँच में जुटी पुलिस

indore crime branch

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से शहर के एक बड़े व्यापारी को धमकी भरा कॉल आया है। जिसकी शिकायत व्यापारी ने पुलिस में की है पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मशहूर एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी और मूसे वाला की हत्या करने वाला गैंग स्टर लारेंस विश्नोई गैंग अब इंदौर में भी सक्रिय हो गया है जहाँ इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले बीजेपी नेता अमरदीप सिंह द्वारा इंदौर क्राइम ब्रांच को एक शिकायत की गई है शिकायत में बताया गया है कि रात्रि में व्हाट्सअप कॉल आया फिर वॉइस मैसेज आया। जिसमें आरोपित ने कहा कि, में लारेंस विश्नोई बोल रहा फोन उठा तू मुझे जानता नही है। इस घटना की शिकायत व्यापारी ने क्राइम ब्रांच में की।

बताया जा रहा है कि वही पूर्व में भी इस तरह के कॉल बीजेपी नेता अमरदीप सिंह को आ चुके है इंदौर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर फोन नम्बर की जांच शुरू कर दी है बहरहाल वर्तमान में लारेंस विश्नोई जेल में बंद है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”905951327″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews