बेटे के विवाद में केबल ऑपरेटर पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े MD ड्रग तस्कर, पूछताछ में हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी हैरान

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर (indore) के चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क इलाके 52 बंगले में शुक्रवार रात से जारी विवाद में देर रात 3 बजे हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 50 केबल ऑपरेटर पर चाकू से हमला किया जिससे केबल ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक का नाम फारुख शेख बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े…रक्तदान करने के बाद खाएं ये खाना

दरअसल, हत्या के आरोपी इरफान और मृतक के बेटे के बीच विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक आरोपी इरफान ने लकी के दोस्त शाकिब को अपनी गाड़ी दी थी और वो गाड़ी गिरवी रखकर घूमने चला गया। इधर, गाड़ी लौटाने को लेकर इरफान अक्सर लकी को रोककर विवाद करता रहता था। शुक्रवार रात को हत्या के आरोपी इरफान ने लकी के साथ मारपीट की। इसके बाद लकी भी उससे मारपीट कर अपने घर आ गया। थोड़ी देर में इरफान मृतक केबल ऑपरेटर के बेटे को धमकाने के इरादे से उसके घर पहुंचा लकी के पिता फारुख ने इरफान को घर से जाने के लिये उसके साथ मामूली मारपीट की।

यह भी पढ़े…एटीएम के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य जो आप नहीं जानते होंगे

इधर, गुस्साए इरफान के सिर पर खून सवार हो गया और धारदार चाकू लेकर लकी शेख के घर पहुंचा। जहां लकी पर हमला करने के पहले बीच बचाव में केबल ऑपरेटर फारुख शेख पर हमला बोल दिया। वही शरीर पर गहरा घाव लगने से फारुख की मौत हो गई। इस मामले को लेकर लकी के भाई शादाब ने बताया इरफान अक्सर लकी से विवाद करता था और देर रात में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि उसके खालू फारुख शेख की हत्या कर दी गई। वही शादाब ने बताया कि आरोपी इरफान नशे का आदि है।

[dgv_vimeo_video id=”734964670″]

यह भी पढ़े…घर में कृत्रिम फूल लगाने से पहले सोचें

इधर, एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी इरफान पिता इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। वही चंदन नगर पुलिस हर पहलू की जांच बारीकी से कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”734964600″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews