इंदौर में अनियंत्रित होकर पलटी कार, 1 युवक की मौत, 1 घायल

इंदौर में अनियंत्रित होकर पलटी कार, 1 युवक की मौत, 1 घायल

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात कार पलटने से कार चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

चचेरे भाई ने कही ये बात

मामले को लेकर चचेरे भाई अक्षय ने कहा कि रात 2 से ढाई बजे के बीच वह कार से घूमने निकले थे। तभी टर्न लेते समय राडामंडल के समीप सामने से आए वाहन का लाइट गाड़ी चला रहे युवक के मुंह पर पड़ा, जिससे गाड़ी अनबैलेंस हो गई और पलटी खा गई। जिसके कारण एक युवक गाड़ी के बाहर जा गिरा जबकि दूसरा युवक बेहोश हो गया। उसी समय ये हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दोनों कश्यप आई टी कंपनी में कार्यरत थे।

[dgv_vimeo_video id=”911974040″]

जांच जारी

वहीं, थाना तेजाजी नगर के जांच अधिकारी एएस आई विष्णु चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आखिर क्या बात है इसका पता लगाया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”911973560″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews