
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त और केश शिल्पी आयोग अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ उनकी बहू ने थाने पहुंचे उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल, उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने छोटे भाई हरिनारायण वर्मा की पत्नी के साथ बहस की और धक्का-मुक्की की। केवल इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा मामला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है जो कि पिछले काफी समय से चल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर सोमवार को अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने अपने छोटे भाई की पत्नी से बदसलूकी की। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके। इसके बाद महिला राऊ पुलिस थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवा दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री दर्जा, बहू के साथ यह सलूक!
केश शिल्पी आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने छोटे भाई की पत्नी के साथ धक्का मुक्की की, गालियां दी#indore #bjp #Congress pic.twitter.com/6XLLGxWIPe
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 16, 2024
एसीपी ने कही ये बात
एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने भाई राजेश चौहान के साथ होटल यश ढाबा पर सफाई कराने पहुंची थी, जहां उनके जेठ पहले से ही मौजूद थे। महिला को देखते ही नंदकिशोर वर्मा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामला इतना गंभीर हो गई कि अध्यक्ष ने धक्का मुक्की करते हुए मारपीट भी की। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

