सेवा संस्थान में रहने वाली मानसिक रुप से कमजोर और दिव्यांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म

मूक-बधिर, मानसिक रूप से विकलांग 11 वर्षीय लड़की से दुराचार, एसपी और महिला बाल विकास अधिकारी को नोटिस जारी

Indore-Mentally Weak Handicapped Minor Raped : इंदौर में मानसिक रुप से कमजोर और दिव्यांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि 16 साल की नाबालिग शहर के एक सेवा संस्थान में रहती है, आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते परिजनों ने नाबालिग को इस संस्थान में रखा है, परिजन उससे मिलने संस्थान पहुंचे तो पता चला नाबालिग गर्भवती है। परिजनों ने जब इस बारे में संस्थान के प्रबंधन से बात की तो उन्होंने संस्थान के अंदर घटना होने से इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की पुलिस में शिकायत की। पुलिस अब पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विजय नगर क्षेत्र के अनुभूति विजन सेवा संस्थान की घटना 

घटना इंदौर के विजय नगर क्षेत्र के अनुभूति विजन सेवा संस्थान की है, नाबालिग को यही रखा गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि संस्थान के कर्मचारियों को किशोरी के गर्भवती होने का पता नहीं चला वही अब वह इस बात से इंकार कर रहे है कि नाबालिग के साथ संस्थान में कोई घटना हुई है। जबकी नाबालिग यहाँ कफ़ाई समय से रह रही है। गुरुवार को किशोरी के परिजन मिलने पहुंचे तो उन्हें गर्भ ठहरने की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने नाबालिग के साथ रेप की शिकायत की। किशोरी के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण उसे संस्थान में रखा गया था। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की है। मां सब्जी बेचकर परिवार का पेट पालती है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews