इंदौर में अकाउंटेंट ने कंपनी को लगाया चूना, खुद के खाते में ट्रांसफर की राशि, मामला दर्ज

RAILWAY FRAUD

Railways issues alert regarding fake phone

Indore News : इंदौर जिले से रिकवरी के पैसे के गबन का मामला सामने आया है, जहां कम्पनी कर्ताधर्ता ने अकाउंटेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, जिस पर आरोप लगाया गया है, उससे पूछताछ की जाएगी। स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

तुकोगंज थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है, जहां कल्याणी कंट्रक्शन नामक कंपनी में एक युवती अकाउंटेंट का काम करती थी। बता दें कि यह हीरो फिनकार्प नाम की कंपनी लोन देने और रिकवरी का काम करती है। वहीं, कंपनी के कर्ताधर्ता ने कंपनी में ही अकाउंट का काम करने वाली महिला पर आरोप लगाया है कि कार्यरत महिला ने लोन रिकवरी के लाखों रुपए कंपनी के खाते में जमा ना करते हुए खुद के खाते में जमा की है।

टीआई ने दी ये जानकारी

वहीं, मामले को लेकर तुकोगंज के टीआई जितेंद्र यादव ने बताया कि युवती के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता के अनुसार, युवती ने लोन रिकवरी के लाखों रुपए कंपनी में खाते में जमा ना कर कंपनी को 14 लाख से अधिक रुपयों की चपत लगाई है। जिसपर जांच किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”886792822″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews