
Indore News : इंदौर पुलिस कॉन्स्टेबल बनवाने और रेलवे में टीसी की नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से 15 लाख रुपए से ज़्यादा की ठगी का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड तक दे दिया था। साथ ही 2 महीने की ट्रेनिंग भी करवा दी। हालांकि मुकदमा दर्ज होने और तफ्तीश के बाद खुलासा हुआ की दिए गए यह आईडी और कराई गई ट्रेनिंग दोनों फर्जी थी। इस पूरे मामले में एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी होना बताया गया है और एक अन्य पुरुष साथी की तलाश धोखाधड़ी में की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
इंदौर के समीप रहने वाले किसान के बेटे को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में चयन नहीं होने के बाद वो कोई सरकारी नौकरी को पाना चाहता था इसलिए उसने रूपये देकर नौकरी करना चाही और ठगी का शिकार हो गया कुछ समय के बाद उसे किसी प्रकार की नौकरी नहीं लगी तो उसने रूपये लेने वाली महिला और उसके साथी के खिलाफ थाने में शिकायती आवेदन दिया। जिस पर से महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही महिला का एक अन्य साथी अभी भी फरार चल रहा है।
घटना को लेकर ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि बेटमा का रहने वाला फरियादी अनिल पिता प्रेम सिंह परमार उम्र 22 साल ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उससे रेलवे टी सी की नौकरी दिलवाने के नाम पर इंदौर के रहने वाले आरोपी सुमन पिता राघव प्रसाद कुशवाहा उम्र-34 साल निवासी आलोक नगर कनाडिया रोड और अभिजीत साहू निवासी इंदौर द्वारा उससे पहले तो नौकरी लगाने का लालच दिया। जिसके बाद आरोपी इतने शातिर थे की उसे फर्जी नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड भी बनवाकर दे दिया जिसकी शिकायत फरियादी ने पुलिस में की और महिला आरोपी सुमन को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके साथी अभिजित की पुलिस को तलाश है।
फरियादी अनिल की रिपोर्ट के बाद फर्जीवाड़ा करते हुए सरकारी नौकरी का लालच देते हुए लाखों रुपये ठगे गए अब तक मामले में ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है साथी ठग की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी पकड़ा जाएगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”895274091″]
