VIDEO: पैर फिसलने से कुंड में जा गिरा बच्चा, होमगार्ड सैनिकों ने जान पर खेलकर बाहर निकाला

VIDEO: पैर फिसलने से कुंड में जा गिरा बच्चा, होमगार्ड सैनिकों ने जान पर खेलकर बाहर निकाला

इंदौर, हितेन्द्र बुधौलिया। अनंत चतुर्दशी ड्यूटी पर होमगार्ड सैनिकों की ड्यूटी तुलसी सरोवर तालाब पर लगाई गई ।ड्यूटी के दौरान एक बालक पहाड़ी रास्ते से पैदल चलकर आ रहा था, उसी दौरान पैर फिसलने के कारण पानी के कुंड में गिर गया, जिसे होमगार्ड सैनिक 20 देवेंद्र कलावत द्वारा उस बालक को गिरते देखते ही सैनिक द्वारा लगभग 300 मीटर की दूरी से दौड़ लगाकर अत्यंत साहस व पराक्रम का परिचय देते हुए, मोहित केवट नाम के बालक उम्र 10 वर्ष को चिन्हित जगह पर पानी में कूद कर कुछ ही समय में पानी के अंदर से बालक को सुरक्षित बाहर निकाल कर परिजनो को सुपुर्द किया।  20 देवेंद्र कलावत के उक्त साहसिक् कार्य के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews