
Indore News : इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक युवक बच्चे का अश्लील वीडियो बनाकार कर सोश मीडिया पर उसे ब्लैकमेल करता था। बता दें कि युवक द्वारा नाबालिग बच्चे को ब्लैकमेल कर घर में रखे 4 लाख रुपये की मांग की गई थी। जिसकी जानकारी लगते ही परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
जानें पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है, जहां क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिक बच्चे की मां ने चंदन नगर थाने पर जाकर शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में ही रहने वाला एक 20 वर्षीय युवक उनके बच्चे को ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसे सार्वजनिक ना करने के एवज में आरोपी ने चार लाख रुपये की मांग की है।
जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
वहीं, मामले में पुलिस ने जब बच्चे से पूछताछ की तो पता चला कि क्षेत्र में रहने वाला एक 20 वर्षीय युवक लगातार बच्चों को पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने ये आश्वासन भी दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”830776661″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

