डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर सीएम ने कही ये बड़ी बातें।

डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर सीएम ने कही ये बड़ी बातें।

इंदौर,आकाश धौलपुरे। दलित और शोषितो की आवाज संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर (Ambedkar Jayanti) की 131 वीं जयंती के मौके पर उनकी जन्मस्थली महू में वृहद आयोजन के तहत उन्हें याद किया गया। इस खास मौके पर हुए मुख्य आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) अंबेडकर नगरी महू पहुंचे। इस दौरान प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। वही सीएम शिवराज ने डॉ.अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचकर माल्यर्पण किया।

यह भी पढ़े…नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने व्हाट्सएप को यूपीआई के द्वारा ग्राहकों को जोड़ने की अनुमति दी

सीएम शिवराज ने महू में कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि स्वतंत्रता, समानता और समाज मे बंधुत्व का भाव बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के दिये गए संविधान के अनुसार आज ये देश चल रहा है। वही प्रदेश में भी उनके बताए मार्ग पर हम सरकार चलाने का प्रयास करते है। वही सीएम ने कहा बाबा साहब के रास्ते पर चलकर सबको सामाजिक न्याय दे सके यही हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय हमारे मूल मंत्र है जो सबसे पीछे है वो हमारे लिए सबसे आगे है। वहीं उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही पंचतीर्थ के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अंबेडकर जन्म स्थली को शामिल किया ताकि उनके अनुयायी दर्शन कर सके।

यह भी पढ़े…Ujjain News : ट्रिपल मर्डर के आरोपी गिरफ्तार, पैसा बना हत्या की बड़ी वजह

[dgv_vimeo_video id=”699397002″]

वही उन्होंने कहा कि अंबेडकर नगर महू में श्रद्धालु महाराष्ट्र या मध्यप्रदेश से आये वो हमारा मेहमान होगा और जान से प्यारा होगा। सीएम ने कहा कि कोविड के चलते पिछले 2 साल से ऐसा आयोजन नही हो सका था। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही यथा स्थान देखकर श्रद्धालुओं के लिये धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा ताकि जयंती के अलावा सालभर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, भंते जी और भिक्षुको को सुविधा मिल सके। वही उन्होंने कहा भोपाल में आज होने वाले कार्यक्रम में कई महती बातों को शामिल करेंगे ताकि वंचित लोगो समाज स्तर पर लाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए।

इस मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद रहे वही अंबेडकर स्मारक के दर्शन के दौरान भी सीएम के साथ बड़ी संख्या में लोगो का तांता लगा रहा।

[dgv_vimeo_video id=”699397242″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews