सीएम शिवराज ने कोरोना वॉरियर्स से की फोन पर बात, इंदौरवासियों का आभार जताया

सीएम शिवराज ने कोरोना वॉरियर्स से की फोन पर बात, इंदौरवासियों का आभार जताया

इंदौर/आकाश धोलपुरे

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना पॉजिटिव की बढ़ते मामलों के बाद ना सिर्फ जिला प्रशासन अलर्ट पर है बल्कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी काफी चिंतित हैं। यही वजह है कि अब सीएम ना सिर्फ इंदौर की जनता को सख्ती से टोटल लॉकडाउन को पालन करने का संदेश दे रहे है बल्कि वो इंदौर में कोरोना से जंग लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स का विश्वास भी बढ़ा रहे है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को इंदौर के कोरोना कमांडो डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य निरीक्षक, पुलिसकर्मी, पटवारी, आशा कार्यकर्ता सभी कोरोना वॉरियर्स को स्वयं फोन कर धन्यवाद कहा और उनका विश्वास बढ़ाया। उन्होने डाक्टरों, समाजसेवियों, स्वास्थ्यकर्मियों सफाईकर्मियों सहित कई लोगों को फोन किया और इस संकटकाल में उनके द्वारा दिये जा रहे योगदान की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद अदा किया।

बता दें कि इंदौर में अब तक 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है वहीं 3 मरीजो की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। सीएम ने मंगलवार को डॉक्टर निशांत, समाज सेवक के रूप में राधा स्वामी सत्संग के जगदीश जी, कोविड वार्ड में कार्यरत नर्स श्रीमती श्वेता, पटवारी अविनाश, पुलिस आर.आई.जय सिंह तोमर, 68 लोगो को क्वारंटाइन में भेजने के लिए प्रेरणा देने वाली आशा कार्यकर्ता श्रीमती सीजा फातिमा, समाज सेवक के रूप में कन्या छात्रावास के श्रीमाली, सेनेटाइज करने वाली टीम निगम अधिकारी अखिलेश, MRTB अस्पताल में सफाई व्यवस्था और सफाईकर्मियों के लिए भोजन व्यवस्था के लिए निगम स्वास्थ्य निरीक्षक पंकज धोलपुरे और इंदौर के जनप्रतिनिधियों, विधायकों से बात की।

इस दौरान सीएम ने कोरोना वॉरियर्स के जज्बे को सलाम करने के साथ ही उनकी सलाह भी मांगी। वहीं कोरोना संकटकाल के खत्म होने के बाद सभी लोगों की टीम से मुलाकात करने का वादा भी सीएम ने किया। सीएम के मुताबिक सभी वारियर्स कोरोना से जंग में इंदौर में शिद्दत से मेहनत कर रहे है ऐसे में इन सभी के साथ हर कदम पर प्रदेश की सरकार और जनता है। वही अलग – अलग क्षेत्रो में काम करने कोरोना वारियर्स ने भी सीएम को आश्वस्त किया कि वो दिन रात एक कर इंदौर से कोरोना का हटाने के लिए तैयार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews