इंदौर में पुलिसकर्मियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने किया शुभारंभ, शहर में गूंजा एकता का संदेश

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह समेत अधिकारियों और जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
Indore Police Tiranga Yatra

इंदौर: स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले देशभर में तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं में आम नागरिकों से लेकर नेता, अभिनेता, युवा और बच्चे तक उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को इंदौर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

बता दें कि यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए पुलिस जवानों ने शहर की सड़कों पर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। सुरक्षा जवानों ने बाइक रैली निकालकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया और लोगों को एकता, अखंडता व राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

बता दें कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल चलकर की। उनके पीछे इंदौर कमिश्नरेट के तमाम अधिकारी हाथ में तिरंगा लेकर चलते हुए दिखाई दिए। इसके बाद शहर के सभी थानों की पुलिस बाइक पर राष्ट्रीय ध्वज बांधकर देशभक्ति के गीतों की धुन पर बाइक रैली की शुरू हुई। जो शहरों के मुख्य मार्गों और चौराहों से निकली।

वीर सेनानियों के बलिदान को याद करने के लिए निकाली गई तिरंगा रैली

इस खास अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से यह तिरंगा रैली आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि देश की उन्नति और तरक्की में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि बाइक तिरंगा रैली इंदौर के पलासिया स्थित आज तक कमिश्नर ऑफिस से शुरू हुई। रैली गीता भवन, रीगल चौराहा और राजवाड़ा होते हुए वापस कमिश्नर ऑफिस पहुंची। पूरे रैली मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर पुलिस जवानों का स्वागत किया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews