पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़की कांग्रेस, जीतू ने चलाई साईकिल तो कार्यकर्ताओं ने धकाया ठेला

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़की कांग्रेस, जीतू ने चलाई साईकिल तो कार्यकर्ताओं ने धकाया ठेला

इंदौर/ आकाश धौलपुरे। कोरोना की मार झेल रहे प्रदेश के इंदौर शहर में आज केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा सडक़ पर उतर आया। जिसके चलते इंदौर में कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा। हालांकि विरोध के दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कार्यकर्ताओं के व्यक्तिगत हितों में बंटी नजर आई। जहां प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने कांग्रेस के एक बड़े धड़े के साथ सायकिल यात्रा कर मूल्य वृद्धि का विरोध किया तो दूसरी और कांग्रेस के प्रदर्शनकारी नेता देवेंद्र सिंह यादव ने ठेले पर बाइक रखकर अपना विरोध जताया।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के साथ सायकिल पर सवार होकर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ शहर की प्रमुख सडक़ों पर विरोध- प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश के पीएम मोदी कहते थे कि डॉलर और रुपए को बराबरी पर लाकर खड़ा करेंग, लेकिन देश में कुछ और ही हो रहा है। वर्तमान में हालात ये है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बराबरी पर आकर खड़े हो गए। सायकिल यात्रा के जरिये विरोध करने वाली कांग्रेस का एक अलग रूप शहर के मध्य क्षेत्र में देखने को मिला। यहां ठेले पर एक बाइक रख कांग्रेसी नेता देवेंद्र यादव ने ठेला धकाया, ताकि बढ़ती मूल्यवृद्धि पर सरकार ध्यान दे सके। उन्होंने बताया की देश के आम आदमी पर मूल्य वृद्धि की मार पड़ी है, जिसके चलते इंदौर में डीजल के दाम 87 रुपए के करीब और पेट्रोल के दाम 79 रुपए के लगभग पहुंज गए है।

हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के बीच अनुमति लेकर विरोध प्रदर्शन का दावा किया और बकायदा मास्क भी लगाए थे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग न के बराबर दिखी। इधर, विरोध के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। वही सवाल ये भी उठ रहे कि क्या कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव के बाद फिर से गुटबाजी का दौरा शुरू हो गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews