CORONA ALERT: इंदौर में अबतक 44 मरीज कोरोना पॉजिटिव, 3 की मौत

mp corona

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या में बढ़ोत्तरी मिल रही है जिससे स्वास्थ विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। दरअसल, कोरोना वायरस को लेकर इंदौर से 40 लोंगो के सेम्पल राजधानी भोपाल भेजे गए थे जिसमें से 17 लोंगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद इंदौर में अभी तक 44 लोंगो में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है और इन्हीं पॉजिटिव लोगो मे से 3 की मौत हो चुकी है। स्वास्थ विभाग के सीएचएमओ प्रवीण जड़िया ने बताया कि स्वास्थ विभाग लगातार कोरोना पॉजिटीव मरीजो के टच में आए लोंगो की जांच कर रहा है। जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है वहा लगातार लोगो की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोरोना पॉजिटिव के टच में आए 400 लोंगो के सेम्पल लिए है और उन्हें स्पेशल वार्ड में भर्ती किया है। डॉ. जड़िया की माने तो जो मरीज कोरोना पॉजिटिव है उनका उपचार लगातार जारी है और सभी लोंगो का स्वस्थ स्थिर है सभी लोग जल्द रिकवरी कर रहे है। पॉजिटिव मरीजो के जल्द ही उनके स्वस्थ होने की बात भी डॉ. प्रवीण जड़िया ने की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews