इंदौर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा शतक पार, चिंताजनक हुए हालात

इंदौर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा शतक पार, चिंताजनक हुए हालात

इंदौर| मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के मरीजो की संख्या 100 के पार चली गई है। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या अब 112 तक जा पहुंची है और संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, सतपुड़ा भवन भोपाल के द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में इंदौर में अब तक 5 पॉजिटिव मरीजो की मौत हो चुकी है| वही 76 मरीजो की हालत स्थिर बनी हुई है, इसके अलावा 1 मरीज की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

वही समूचे मध्यप्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज 154 हो चुके है, 98 मरीजो की हालत स्थिर बताई जा रही है। कोरोना से अब तक मध्यप्रदेश में 8 लोगो की मौत हो चुकी है वही इंदौर के 1 मरीज की हालत गम्भीर बनी हुई है। मध्यप्रदेश अब तक भोपाल – 9, ग्वालियर – 2, इंदौर – 112, जबलपुर – 8, शिवपुरी – 2, उज्जैन – 7, खरगोन – 1, मुरैना – 12 और छिंदवाड़ा में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये है।

इधर, सरकार ने पॉजिटिव मरीजो के आधार पर उन क्षेत्रों को कंटेन्मेंट क्षेत्र में शामिल कर लिया जहां कोरोना पॉजिटिव मिले है। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए होम कोरोंटाइन किये गए लोगो को टेलीमेडिसिन सुविधा भी उपलब्ध कराई है जिसके जरिये वीडियो कॉल के जरिये होम कोरोंटाइन किये गए लोग सीधे डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना की गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश के अलग – अलग जिलों में 26,800 स्वयं सेवकों ने कार्य करने की सहमति सार्थक एप पर प्रदान की है इसके अलावा WHO और यूनिसेफ द्वारा तैयार किये गए माड्यूल के आधार पर स्वास्थ्य अमले को प्रशिक्षित किया जा रहा है। हालांकि प्रदेश में सरकार की सबसे बड़ी चिंता इंदौर को लेकर है जहां पॉजिटिव मरीजो की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews