
Indore News : इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक होटल में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। बता दें कि पुलिस ने मृतकों के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विजय नगर थाना का मामला
दरअसल, मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है, जहां प्रेमी युगल सुबह होटल में पहुंचे थे। उसके बाद आज सुबह उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान कमरे में मौत से संघर्ष करते वक्त परिवार से जब फोन पर बार की तो युवती ने फोन पर कहा कि पापा हमें बचा लो। जिसके बाद उनकी मौत की खबर परिवार के कानों तक पहुंची। जिससे वहां सनसनी फैल गई।
[dgv_vimeo_video id=”824490276″]
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर, परिजनों का कहना है कि मृतक कपिल और निशा काफी लंबे समय से एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों ही घर से दोबारा वापस लौटने का कहकर निकले थे लेकिन जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इस बीच मृतक के फोन पर युवती निशा से संपर्क हुआ तब उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही। साथ ही, मौत से बचाने के लिए गुहार लगा रही थी लेकिन जब परिजन होटल पहुंचे तब तक दोनों को मर चुके थे। आत्महत्या कारण करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है।
[dgv_vimeo_video id=”824490134″]
[dgv_vimeo_video id=”824490188″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

