इंदौर में महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

indore news

Indore News : इंदौर शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में मानसिक बीमारी से ग्रस्त एक पति की पत्नी की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतका के गले में दुपट्टे का होना देखा गया है। और मृतका के गले पर निशान है। इसी के चलते पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है और पीएम रिपोर्ट परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी मुंबई में रहते थे। जो कुछ दिन पहले ही अपने निजी कार्य से इंदौर आये हुए थे। दम्पति अपने बियाबानी स्थित पैतृक मकान में रह रहे थे। जहाँ देर रात की यह घटना है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। आरोपी मिलिंद पिता विजय सौदे 38 वर्षीय निवासी मुंबई अपनी पत्नी नैना के साथ बियाबानी क्षेत्र के चार मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर थे। इस घटना के बारे में एसीपी हेमंत चौहान द्वारा बताया गया है कि आरोपी मिलिंद को पड़ोसियों ने उसकी छत से कूदते हुए देखा छत से गिरने के बाद मिलिंद घायल हो गया। वहीं जब उसके परिजन उसके कमरे में गए तो वहां पर अचेत अवस्था में पाया परिजनों द्वारा तत्काल नैना को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”918848276″]

परिजनों और पड़ोसियों द्वारा बताया जा रहा है कि मिलिंद मूलतः मुंबई में शिफ्ट हो गया था। कुछ ही दिनों पूर्व मिलिंद अपनी पत्नी के साथ इंदौर में अपना इलाज करवाने आया था। पड़ोसियों द्वारा बताया गया है कि मिलिंद मानसिक रूप से बीमार था। वहीं इस घटना के बारे में मिलिंद ने अपने परिजनों को बताया कि उसका-उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। और फिर खुद भी छत से छत से कूद गया। हालांकि इस मामले में पुलिस में नैना का शव जप्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”918848421″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews