
Indore News : इंदौर में हर मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिसमें दूर-दराज से लोग अपनी समस्याओं को लेकर यहां पहुंचे हैं। इसी कड़ी में आज की जनसुनवाई में लोगों की काफी ज्यादा भीड़ उमड़ी। पिछले मंगलवार को लंबी कतार लगी थी तो वहीं इस बार की कतार उससे भी बड़ी थी। बता दें कि सुबह 11 बजे के पहले से ही लोग कता लगा कर खड़े हो गए थे। दोपहर तक जनसुनवाई 200 से अधिक आवेदन कतार में खड़े थे।

समस्या का किया जाता है निराकरण
बता दें कि कलेक्टर द्वारा प्रत्येक आवेदक को ध्यान से सुनकर उनकी समस्या का निराकरण किया जाता है। कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा जरूरतमंद को शिक्षा अथवा रोजगार सहित अन्य तरह की जरुरत के लिए तुरंत सहायता मुहैया कराई जाती है। हर सप्ताह कलेक्टर द्वारा दो या तीन लोगों को रेड क्रॉस सोसायटी फंड से आर्थिक सहायता दी जा रही है।
इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

