DAVV:जल्द हो सकती है परीक्षाएं ,सांसद लेंगे बैठक, छात्रों से भी जानी जाएगी राय

DAVV:जल्द हो सकती है परीक्षाएं ,सांसद लेंगे बैठक, छात्रों से भी जानी जाएगी राय

इंदौर/आकाश धोलपुरे

प्रदेश के एड्यूकेशन हब इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में कोरोना संकट के बीच सभी विषयों की परीक्षाएं (exams) अब तक आयोजित नही हो पाई है। ऐसे में उच्च शिक्षा पाने वाले हजारों स्टूडेंट्स (students) के मन मे कई सवाल हैं। इन्ही सवालों का जवाब ढूंढने के लिए मंगलवार को इंदौर सांसद शंकर लालवानी (MP Shankar lalwani) ने डीएवीवी कुलपति, रजिस्‍ट्रार और जिला प्रशासन से बात की और परीक्षा कब, कैसे और कितनी सावधानी से आयोजित कराई जाए इस पर चर्चा की। बता दें कि कोरोना काल में हर वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और इसमें शिक्षा जगत भी शामिल है।

लॉकडाउन (lockdown) के कारण स्‍कूल, कॉलेज पूरी तरह से बंद है और कोरोना से लंबी लड़ाई को देखते हुए अब विश्‍वविद्यालय की परीक्षाएं (university exams)आयोजित कराने पर मंथन चल रहा है। सांसद शंकर लालवानी ने देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ रेणु जैन, कोरोना से लड़ाई में राज्‍य सरकार के सलाहकार डॉ निशांत खरे, इंदौर कलेक्‍टर मनीष सिंह और विश्‍वविद्यालय के रजिस्‍ट्रार डॉ अनिल शर्मा से चर्चा की। बैठक में प्रमुख मुद्दा विश्‍वविद्यालय की परीक्षाओं का आयोजन था जो लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुई है। ऐसे में फिजीकल डिस्‍टेंस मेंटेन कर परीक्षाएं कैसे हो और कब हो इस विषय पर चर्चा की गई।

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि नेहरु स्‍टेडियम (nehru stadium) में जल्‍द ही एक बड़ी बैठक की जाएगी जिसमें इंदौर के अलग अलग कॉलेज के प्रिंसिपल, प्रोफेसर, हर कॉलेज से 5 स्टूडेंट्स सहित शिक्षाविद भी शामिल होंगे। बैठक की खास बात ये रहेगी कि हर कॉलेज के 5 स्टूडेंट्स से भी महामारी के संकट के बीच आयोजित की जाने वाली परीक्षा पर सलाह और सुझाव लिए जाएंगे ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न आये। आने वाले समय में होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि विश्वविद्यालय में खतरनाक वायरस के मंडराते खतरे के बीच कैसे एग्जाम आयोजित कराई जाए। उम्मीद की जा रही है कि डीएवीवी के वर्तमान शैक्षणिक सत्र की परीक्षाएं जल्द ही कराई जा सकती है जिस पर तेजी से निर्णय के लिए सांसद ने बड़ी बैठक लेने का फैसला लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews