
Indore News : छोटी-छोटी बातों में लड़ना झगड़ना कभी-कभी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो जाता है। जिसके कारण कई बार यह जानलेवा भी हो जाता है। जिसका एक ताजा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद में सास बीचबचाव करने गई तो जमाई ने सास को भी चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। फिलहाल, घायल सास का इलाज जारी है।
खजराना थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला खजराना थाना क्षेत्र का है, जहां नशा करने के बाद अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। विवाद की खबर जब उमेश की सास को लगी तो वो बीच-बचाव करने आई। तभी गुस्साए दामाद ने हाथ में धारदार चाकू से मारकर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपी उमेश की तलाश कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”833630548″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

