Indore News: बुजुर्ग व्यक्ति ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद बाणगंगा थाना पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

बच्ची ने रो रोकर बताई पूरी घटना

इंदौर के बाणगंगा थाना इलाके में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया था। बच्ची अपनी दादी को चॉकलेट लेने जाने का बोलकर घर से गई हुई थी। इस दौरान बुजर्ग व्यक्ति ने बच्ची को अपने साथ ले गया। वहीं जब बच्ची अपने घर रोते हुए पहुंची तो पूछताछ में बच्ची ने बताया कि पास में रहने वाले अंकल ने कपड़े उतार के गंदी हरकत की। परिजन बच्ची को लेकर तुरंत थाने पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस का कहना है कि 5 साल की बच्ची अपने घर से चॉकलेट लेने गई हुई थी। एक महिला के द्वारा बच्ची की मां को बताया गया कि कोई बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जो आपकी बेटी को लेकर गए हैं। बच्ची ने रोकर अपनी मां को बताया कि उसके साथ अंकल ने गलत काम किया है। परिजनों ने बाणगंगा थाना में शिकायत दर्ज किया, जिसमें आईपीसी की धाराओं सहित पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”927950293″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews