Indore News: इंदौर में एक कारोबारी के साथ हुई लाखों रुपए की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

यह घटना स्कीम नंबर 114 में हुई, जब कर्मचारी ऑफिस से रुपए लेकर अपने मालिक रणवीर सिंह के घर पर रखने जा रहा था। तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और लूटपाट कर फरार हो गए।
betul news

Indore News : इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन का कारोबारी के साथ लाखों रुपए की लूट की वारदात को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम देकर फरार हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। बता दें कि घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आइए विस्तार से जानते हैं…

जानें पूरा मामला

दरअसल, यह घटना स्कीम नंबर 114 में हुई, जब कर्मचारी ऑफिस से रुपए लेकर अपने मालिक रणवीर सिंह के घर पर रखने जा रहा था। तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और लूटपाट कर फरार हो गए। इसकी जानकारी सबसे पहले कर्मचारी ने अपने मालिक को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मामले को लेकर कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया था, क्योंकि उन्हें मालूम था कि कर्मचारी कितना पैसा लेकर घर से ऑफिस और ऑफिस से घर आता-जाता है।

आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। बता दे कि कंस्ट्रक्शन कंपनी रोड और बड़े ब्रिज बनाने का काम करती है। घटना की एफआईआर दर्ज होने के बाद ही लूटे गए रुपये की सही रकम सामने आ सकेगी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न पॉइंट पर नाकाबंदी की है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”994130372″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews