Indore से 9 शहरों तक चलाई जाएगी ईवी बसें, शहर में बनेंगे 600 सिटी बस स्टॉप

Indore

Indore: अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने एक बार फिर बस में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करने का निर्णय लिया है। कई नए प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। जिसके तहत शहर में नए 600 सिटी बस स्टॉप बनाए जाएंगे। यहां से नौ शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बेसन का संचालन भी किया जाने वाला है।

इतना ही नहीं भविष्य में डेढ़ सौ मिडी ईवी बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा ईवी बस, महिलाओं के लिए पिंक ईवी बस, अटल रेडियो सेवा जैसी सुविधा भी शुरू की जाने वाली है।

शुरू हुई ये सेवा

यह सारे निर्णय ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की बैठक में लिए गए हैं। इसके बाद ईवी बस, ईवी पिंक बस और अटल रेडियो सेवा की शुरुआत भी की गई। अटल रेडियो सेवा के तहत यह देखा जाएगा कि बस में किस आयु वर्ग के लोग सफर कर रहे हैं और उसी के मुताबिक रेडियो पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस रेडियो के माध्यम से एक बार में ढाई लाख लोगों को संदेश भेजा जा सकेगा। यह पहली बार है जब यह एआईसीटीसीएल ने लोक परिवहन सेवा में इंटरनेट रेडियो की शुरुआत की है।

शुरू हुई 30 बस

बीआरटीएस पर 30 इलेक्ट्रिक प्रीमियम एसी बस का संचालन शुरू किया गया है। एक बार में चार्ज होने के बाद यह बस ढाई सौ से 300 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। इसमें 35 सीट होने के साथ दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं पिंक बस में महिलाएं आरामदायक सफर कर सकेंगे और इसमें चालक और परिचालक भी महिला रहेगी।

इन शहरों तक चलेगी बस

इंदौर से खरगोन, सेंधवा, खंडवा, रतलाम, बुरहानपुर, धार, उज्जैन, महेश्वर, भोपाल जैसे नौ शहरों तक ईवी बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति दे दी गई है जल्द ही संचालन शुरू होगा। जिससे यात्रियों को एक से दूसरी जगह जाने में काफी सुविधा होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews