
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ भोपाल से इंदौर आए 73 वर्षीय बैंक के रिटायर्ड अधिकारी के साथ नकली पुलिस ने ठग लिया है। आरोपी ने लूटपाट होने का डर दिखाकर उनकी सोने की अंगूठियां लेकर चंपत हो गया। फरियादी ने चंदन नगर थाना पहुंचकर इस मामले में शिकायत की वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि चंदननगर थाना क्षेत्र के दस्तूर गार्डन के समीप एक ठग ने 73 वर्षीय बैंक रिटायर्ड अधिकारी को शहर में बदमाशियां आम होने का हवाला देते हुए खुद को पुलिसकर्मी बताया और ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया। दरअसल, पीड़ित बैंक रिटायर्ड अधिकारी मनोहर ने बताया कि वे दो दिन पहले भोपाल से इंदौर आए थे। वह अपने भाई के साथ पैदल चंदन नगर स्थित रिलायंस फ्रेश में सामान खरीदने जा रहे थे। इस दौरान एक जेब कट ने सामने से आकर कहा कि शहर में बहुत अपराध ज्यादा होते हैं। इसलिए आप अपनी अंगूठी पहनकर मत जाओ। इन्हें रुमाल में रख लीजिए।
[dgv_vimeo_video id=”899266699″]
इस पर फरियादी ने दोनों अंगूठियां और 12 हजार रुपये रुमाल में रख दिए। कुछ ही देर के बाद में बदमाश ने रुपए तो बुजुर्ग फरियादी को लौटा दिए लेकिन सोने की अंगूठियां लेकर चंपत हो गया। फरियादी द्वारा पुलिस कर्मी का आईडी मांगने पर आरोपी ने आईडी भी दिखाया और तत्काल उसे जेब में रख लिया। इस पूरे मामले को लेकर थाना चंदननगर टी आई ने भी घटना का होना बताया और मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”899266358″]
